सोनम की आखें हुईं नम! एयरपोर्ट पर पिता अनिल कपूर को देख नहीं रोक पाईं आंसू, वीडियो हुआ वायरल

By: RajeshM Wed, 14 July 2021 7:26:09

सोनम की आखें हुईं नम! एयरपोर्ट पर पिता अनिल कपूर को देख नहीं रोक पाईं आंसू, वीडियो हुआ वायरल

एक्ट्रेस सोनम कपूर कोविड-19 महामारी की वजह से हुए लॉकडाउन के चलते करीब सालभर से लंदन में पति आनंद आहूजा के साथ रह रही थीं। वे मंगलवार रात लंदन से मुंबई लौटीं। एयरपोर्ट पर उन्हें रिसीव करने पहुंचे पापा अनिल कपूर को देखते ही वे रो पड़ीं। इतने दिन बाद घर लौटकर ये अभिनेत्री बहुत इमोशनल हो गईं। अनिल ने उन्हें गले लगाया, चुप कराया और फिर ये लोग घर रवाना हुए। सोनम-अनिल की ये फोटो और वीडियो खूब वायरल हो रहा है। वरिंदर चावला ने अपने इंस्टाग्राम पर यह वीडियो शेयर किया है। बता दें कि सोनम का ससुराल दिल्ली में है लेकिन वे पति के साथ लंदन में ही रहती हैं।


sonam kapoor,anil kapoor,actress sonam kapoor,sonam anil video,sonam anil photo,sonam tears,anand ahuja,bollywood news in hindi ,सोनम कपूर, अनिल कपूर, एक्ट्रेस सोनम कपूर, सोनम अनिल वीडियो, सोनम अनिल फोटो, सोनम आंसू, आनंद आहूजा, हिन्दी में बॉलीवुड समाचार

इस फिल्म में साथ काम कर चुकी है बाप-बेटी की जोड़ी

सोनम ने प्रिटेंड स्कर्ट और ब्लू जैकेट पहने हुई थीं। अनिल कपूर ब्लैक कैजुअल लुक में थे। दोनों ने कोरोना के नियमों का पालन करते हुए मास्क लगाए हुए थे। उल्लेखनीय है कि सोनम का उनके पति के साथ ही उनके पिता के साथ भी बॉन्ड काफी अच्छा है। अकसर फंक्शंस में सोनम और अनिल कपूर को साथ में देखा गया है। अनिल और सोनम ने वर्ष 2019 में आई फिल्म एक लड़की को देखा तो ऐसा लगा में पहली बार स्क्रीन शेयर की थी। इसमें भी वे पिता-पुत्री के किरदार में ही नजर आए थे।

sonam kapoor,anil kapoor,actress sonam kapoor,sonam anil video,sonam anil photo,sonam tears,anand ahuja,bollywood news in hindi ,सोनम कपूर, अनिल कपूर, एक्ट्रेस सोनम कपूर, सोनम अनिल वीडियो, सोनम अनिल फोटो, सोनम आंसू, आनंद आहूजा, हिन्दी में बॉलीवुड समाचार

सोनम को रांझणा के लिए मिल चुका है फिल्मफेयर अवार्ड

उल्लेखनीय है कि सोनम ने अपने करियर की शुरुआत वर्ष 2007 में आई संजय लीला भंसाली की 'सांवरिया' फिल्म से की थी। इसमें उनके अपोजिट हीरो रणबीर कपूर थे। उनकी भी यह पहली फिल्म थी। सोनम जल्द ही 'ब्लाइंड' फिल्म में दिखेंगी, जो साउथ कोरियन फिल्म की रीमेक है। उन्हें आखिरी बार फिल्म 'द जोया फैक्टर' में देखा गया था। सोनम ने 'आई हेट लव स्टोरी', 'रांझणा', दिल्ली-6, नीरजा जैसी हिट फिल्मों में भी काम किया है। सोनम को 'रांझणा' के लिए फिल्मफेयर और जी सिने अवार्ड मिला था।

ये भी पढ़े :

# जयपुर में चल रहा था नकली नोट बनाने का कारखाना, 5.80 लाख के साथ दो शातिर गिरफ्तार

# MP Board 10th Result 2021 : 3 लाख से ज्यादा विद्यार्थियों ने हासिल की फर्स्ट डिविजन, ऐसे देखें परिणाम

# कान फिल्मोत्सव में गाय बनी चर्चा का विषय

# नोएडा : लंबे समय बाद किसी बच्चे में मिला कोरोना, स्वास्थ्य विभाग में मची हडकंप

# 7th Pay Commission : करोड़ों कर्मचारियों के लिए खुशखबरी, 11 प्रतिशत बढ़कर 28 फीसदी मिलेगा महंगाई भत्ता

हम WhatsApp पर हैं। नवीनतम समाचार अपडेट पाने के लिए हमारे चैनल से जुड़ें... https://whatsapp.com/channel/0029Va4Cm0aEquiJSIeUiN2i
पढ़ें Hindi News ऑनलाइन lifeberrys हिंदी की वेबसाइट पर। जानिए बॉलीवुड, टीवी और मनोरंजन से जुड़ी News in Hindi

Home | About | Contact | Disclaimer| Privacy Policy

| | |

Copyright © 2024 lifeberrys.com